फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जल्द होगा पॉलिटेक्निक, अगले सत्र से बेटियों को मिलेगा दाखिला

Wed, 12 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर की इस महिला पॉलिटेक्निक में अगले सत्र से बेटियों का दाखिला शुरू हो जाएगा और तकनीकी पढ़ाई का सपना साकार होगा। पद सृजन, तैनाती और अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए संस्थान को क्रियाशील किया जाएगा। डीएम शशांक त्रिपाठी ने संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन जून वर्ष-2016 को फतेहपुर कस्बे में इस महिला पॉलिटेक्निक का शिलान्यास किया था। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन वर्ष 2022 में तैयार हो गया, लेकिन उदासीनता के चलते इसमें अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। बीते वर्षों में यह अत्याधुनिक इमारत झाड़ियों से घिर गई और उपेक्षा का प्रतीक बनकर रह गई थी। भवन की दीवारों पर उगी बेलें सारी हकीकत खुद कह देती हैं।
10 नवंबर को अमर उजाला माई सिटी के पहले पेज पर ‘महिला पॉलिटेक्निक : अखिलेश ने किया था शिलान्यास, योगी से उद्धार की आस’ शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फतेहपुर दौरे में इस पर पहल हो गई। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने भवन की मौजूदा स्थिति और संसाधनों का ब्यौरा शासन को भेजा है, जिसके बाद 2026-27 के सत्र में दाखिला शुरू होने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

अब फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों की बेटियों के चेहरे पर उम्मीद की चमक लौट आई है। कस्बे के लोगों का कहना है कि यह पॉलिटेक्निक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें