फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जाति पर न धर्म पर, बटन दबेगा कर्म पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। न जाति पर न धर्म पर, बटन दबेगा कर्म पर। जो बांटे दारू, साड़ी, नोट, उनको कभी न देंगे वोट। घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता को जागरूक बनाएंगे। बुधवार को शहर के जीआईसी मैदान में कुछ ऐसे ही स्लोगनों वाली तख्तियों के साथ मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। डीएम व एसपी ने यहां पर तिरंगा के प्रतीक सैकड़ों गुब्बारे उड़ाकर सभी को मतदान करने व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ही जीआईसी व जीजीआईसी के बच्चों के साथ यहां मौजूद शिक्षक तिरंगा के रंग वाले गुब्बारों के बीच नजर आए। हजारों गुब्बारों के साथ मौजूद बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुब्बारों के साथ ही मतदाता जागरूकता वाली तख्तियों को गुब्बारे के साथ ही नत्थी कर रखा था। जबकि कई लोगों ने हाथ में मतदाता जागरूकता वाले स्लोगन पकड़ रखे थे।
दोपहर करीब सवा एक बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स, एसडीएम सुमित यादव समेत अन्य अधिकारियों ने यहां पहुंचकर सबसे पहले गुब्बारे उड़ाए। इसके बाद डीएम ने मतदान को लेकर शपथ दिलाई। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विकासखंड निंदूरा क्षेत्र में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह में बीईओ अखिलेश कुमार व प्रधानाध्यापिका शालिनी सक्सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया। फतेहपुर क्षेत्र में तहसील परिसर से लेकर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर साई पीजी कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा दीवारों पर मतदाता जागरूकता को लेकर आकृतियां बनाई जा रही हैं।
ब्लॉक चौराहा, कोतवाली, पटेल चौराहे के पास इसकी पेंटिंग जारी थी। इसमें कॉलेज के कला विभाग के शिक्षक विनोद सिंह के साथ सत्य प्रकाश, सौरभ, रीतेश, अंजली, अंचल, आरती, प्रियंका, सारिका, अनिल, सगुन, सरोजनी, काजल आदि छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
मतदाताओं को जागरूक करेंगे पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियां
पेट्रोल पंप व घरेलू गैस एजेंसियों पर भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने पेट्रोल पंप व घरेलू गैस एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक की।
स्वीप के नोडल प्रभारी डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर मतदाता जागरूकता की होर्डिंग और घरेलू गैस के सभी सिलेंडर पर इसके स्टिकर चस्पा करके लोगों तक 27 फरवरी को मतदान करने का संदेश पहुंचाया जाने का प्रयास किया जाय। जिला पूर्ति अधिकारी ने हर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर सुझाव भी मांगे।
नोडल पर्सन ई एल सी स्वीप आशीष पाठक ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में मतदान की तिथि 27 फरवरी को प्रदर्शित करते र्हुए सभी से मतदान की अपील करने वाली एक मुहर जारी की गई है। सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी से जारी होने वाले बिल-वाउचर एवं अन्य पत्राचारों पर इसे अंकित किया जाएगा। इस मौके पर सुजीत चतुर्वेदी, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी मालिक तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने देखे मतदान केंद्र, रैंप बनाने के निर्देश
जैदपुर। डीएम डा. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स बुधवार को जैदपुर में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिन मतदान बूथों पर रैंप नहीं बने हैं वहां पर रैंप बनाने के लिए लेखपाल को आदेश दिए हैं। डीएम के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। जैदपुर के कस्बा जैदपुर में स्थित नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज में बने मतदान केन्द्रों को निरीक्षण अधिकारियों ने किया।
इस दौरान डीएम ने यहां बने पांच मतदान केन्द्रों में से तीन पर रैंप बनाने के आदेश लेखपाल मनोज कुमार सिंह को दिए। इसके बाद डीएम-एसपी मदरसा नूर उलूम पहुंचे। जहां पर छोटे कमरे देखकर डीएम ने नए व बड़े कमरों में तीन बूथ बनने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जैदपुर के जीजीआईसी में बनाए गए मतदान केन्द्रों के हालात जाने।
डीएम ने प्रधानाचार्या डॉ. मंजू श्रीवास्तव से सुविधाओं की जानकारी ली। चुनाव को लेकर आने वाली फोर्स को ठहरने के लिए द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज व श्री सांई इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने यहां पर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर निरीक्षण के समय राजस्व निरीक्षक रेनू वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें