फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित होंगे संवेदनशील और अतिसंवेदशील मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निष्पक्षता और सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के चिन्हांकन के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम को एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट देनी होगी। डीएम के इस फरमान के बाद गठित टीम द्वारा इस पर काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 1161 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। 3886 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में कौन-कौन सा मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है। इसकी सूची तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित तहसील के एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को दी गई है। इस टीम में एसडीएम अध्यक्ष, सीओ उपाध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य सचिव, बीडीओ और एक अन्य अधिकारी को शामिल किया गया है।
यह टीम एक हफ्ते में अपने-अपने तहसील क्षेत्र में पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद को संज्ञान में लेकर मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। डीएम के इस आदेश के बाद गठित टीम द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची मांगी गई है। एक हफ्ते में रिपोर्ट आने के बाद वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ निगरानी टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें