फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अच्छे काम देख किया गठबंधन : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा सरकार में किए जा रहे अच्छे कार्यों को जनता पसंद कर रही है। इसी का नतीजा है कि हमारी पार्टी ने लगातार चौथी बार भाजपा से गठबंधन किया है। सपा वाले सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने में लगे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना जैसी भीषण महामारी में निशुल्क राशन वितरण, घर-घर शौचालय, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना के तहत बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, किसान सम्मान निधि देने का काम किया है। यह बातें केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को एक चुनावी सभा में कही। उन्होंने जिले के दरियाबाद, जैदपुर व शहर क्षेत्र में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
अनुप्रिया ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रदेश सरकार धरातल पर उतार रही है। पांच वर्षों में 46 लाख गरीबों को उनका आशियाना दिया गया। ये मकान सिर्फ ईंट-गारा के ढांचा नहीं हैं वरन इनको बिजली कनेक्शन, शौचालय, गैस सिलिंडर, पांच लाख का आयुष्मान कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस किया गया है जिससे देश का गरीब शान से अपनी जिंदगी बिता सके।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से एनडीए सरकार और अन्य सरकारों का फर्क समझाया। कहा कि एक साल के भीतर स्वदेशी वैक्सीन बनवाकर करोड़ों देशवासियों की जिंदगी बचाई। विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर भारत ने दुनिया को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
बिजली अब 18 से 24 घण्टे प्रतिदिन मिलती है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे हैं, एम्स और मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। जल शक्ति मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का भागीरथ प्रयास जारी है। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, विधायक सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत आदि मौजूद रहे।
बेनी और सोनेलाल को किया याद
जिले में सबसे पहले हरख पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने जैदपुर से भाजपा प्रत्याशी अमरीश रावत के लिए जनता से सहयोग मांगा। कहा कि उप चुनाव में अमरीश थोड़े अंतर से हार गए थे। मगर इस बार ऐतिहासिक जीत दिलाएं। इसके बाद दरियाबाद की जनसभा में समय से पूर्व पहुंचीं अनुप्रिया ने अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के साथ ही बेनी बाबू को याद करते हुए भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा के लिए वोट मांगे।
इसके बाद बाराबंकी विधानसभा में असेनी मोड़ पर आयोजित जनसभा में महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी देख केंद्रीय मंत्री काफी खुश दिखीं। उन्होंने नारे लगा रहीं महिलाओं के जोश को प्रणाम किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्य को भारी मतों से जिताकर सदर विधानसभा में इतिहास बनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें