फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 1.88 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Mon, 09 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्याल भुनईरुद्र में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते ​शिक्षक।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले के 1.88 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने टीम के साथ करीब आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद बुलावा टीमों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान जो बच्चे वंचित रह गए हैं, सोमवार से टीमें उन्हें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में 5,60,749 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1485 बूथ बनाए गए थे लेकिन रविवार को अभियान के तहत महज 1,88,768 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें सोमवार से टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने जाटा बरौली, सतरिख, हरख व भानमऊ आदि में बने बूथों का निरीक्षण किया।

उधर सिरौलीगसपुर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मिरदहन पुरवा व मदनपुर के पोलियो बूथ पर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश के साथ पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। वहीं सीएचसी अधीक्षक घुंघटेर डॉ. आरपी वर्मा ने घुंघटेर, गड़िया, खिझना, गंगोली, टिकैतगंज, कुर्सी व बड्डूपुर आदि बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें