रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में रविवार रात करीब 11 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दुर्गापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी जा रही थी मगर रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर लगे लंबे जाम में सैकड़ो वाहन फंसे गए। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक के नंबर के आधार पर युवकों का पता लखनऊ का चला है। (संवाद)