केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को आयोजित बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। -सं
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार देर शाम आयोजित बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने किया। टूर्नामेंट के दौरान तीन सद्भावना मैच खेले गए जिनमें पुलिस लाइन इलेवन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट का पहला मैच पुलिस लाइन बनाम जिला बार एसोसिएशन के बीच खेला गया। पुलिस इलेवन ने 34 रनों से मैच जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच जिला बार एसोसिएशन व बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। बैटिंग करते हुए बाराबंकी एसोसिएशन की टीम ने 39 रनों से जीत दर्ज की। बल्लेबाज चंदन सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
इसी तरह टूर्नामेंट का तीसरा और अंतिम मैच बाराबंकी टेनिस बॉल एसोसिएशन बनाम पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। पुलिस इलेवन की टीम ने नौ विकेट से आसानी से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ज्ञानेंद्र को मैन ऑफ द मैच बने। वहीं रविवार को पुलिस लाइन में एसपी दिनेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ज्ञानेंद्र मैन ऑफ द मैच बने। इस अवसर पर आयोजक मोहसिन मतीन, जावेद अकील व अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।