फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे प्रभारी मंत्री

Mon, 20 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बलछत में निरीक्षण करतीं बीडीओ।  -स्रोत : सचिव
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को जिले में आएंगे। इस दौरान वह गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसे लेकर सरकारी अमला पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सबसे पहले ग्राम पंचायत बलछत में बने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद टिकरा होकर गोछौरा मार्ग से ग्राम पंचायत टेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेंगे। यहां से वह तकिया चौराहा से ग्राम पंचायत कोला गहबड़ी स्थित बाबा कनक भारती मंदिर के पास में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे।

उसके बाद प्रभारी मंत्री ग्राम पंचायत बरायन के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से बात करेंगे। वहीं बरायन गांव के चांदपुरवा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री को निरीक्षण के दौरान कोई कमी न मिले, इसे लेकर रविवार को सरकारी अमला दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे। गांवों को चमकाने के लिए सफाई कर्मियों की पूरी टीम लगा दी गई है। बीडीओ हरख प्रीति वर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें