फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: शाम को थाने में तहरीर देकर लौटा, रात में पीटकर मार डाला, पानी बहने के विवाद में दोबारा भिड़े पक्ष

Fri, 06 Nov 2026 02:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

गांव निवासी मनोज कुमार पाइप लगाकर नल से पानी अपने घर ले जा रहे थे। पाइप फटी होने से पानी पड़ोसी राजू के दरवाजे के सामने बहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। 
विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बृहस्पतिवार रात दरवाजे के सामने पानी बहने के विवाद में रज्जू उर्फ राजू (50) की पीटकर हत्या कर दी गई। शाम को ही राजू ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उसे घर भेज दिया और जांच का भरोसा दिया। रात करीब 10 बजे फिर विवाद हुआ और मारपीट में राजू की जान चली गई। उसकी पत्नी माया और छोटा भाई जमुना प्रसाद भी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव निवासी मनोज कुमार पाइप लगाकर नल से पानी अपने घर ले जा रहे थे। पाइप फटी होने से पानी पड़ोसी राजू के दरवाजे के सामने बहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। शाम को राजू लोनीकटरा थाने पहुंचा और तहरीर देकर आरोप लगाया कि मनोज ने अपने साथी के साथ लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की है।

परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने राजू को घर जाने और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मनोज पक्ष के लोगों ने राजू और उसके परिजनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें