फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसानों पर बढ़ा प्रशासनिक शिकंजा, धरना स्थल बना 'जेल'; पुलिस पर धमकी देने का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में किसानों पर प्रशासनिक शिकंजा बढ़ गया। पुलिस ने उनके धरना स्थल को ही 'जेल' बना दिया है। पुलिस पर धमकी देने का आरोप है। 
विज्ञापन
बाराबंकी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। शिकायत लेकर कोतवाली जाने पर उन्हें धमकाने का आरोप है। धरना-प्रदर्शन करने पर प्रशासन परिसर को ही जेल में तब्दील कर देता है। हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जब किसान नेता अपनी समस्याओं को लेकर कोतवाल के पास गए। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


किसान नेताओं का आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज करके धमकी दी जा है। इसके विरोध में किसान संगठनों के लोग गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करने लगे। आधे दिन तक कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसान लखनऊ कूच करने की तैयारी करने लगे।

इस पर पुलिस बल ने गन्ना संस्थान के गेट को बंद कर दिया। इससे वहां मौजूद किसान और अन्य लोग खुद को कैद महसूस करने लगे। किसानों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर कई प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे। इनमें सुनील वर्मा, गुड्डू सिंह, लालजी यादव और विक्रांत सैनी शामिल थे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें