फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: अंतिम संस्कार की चल रही थी प्रक्रिया, अचानक पहुंची पुलिस... चिता से उठवा ली लाश; देखते रहे घरवाले

Sun, 28 Sep 2025 11:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में युवक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी समय अचानक पुलिस पहुंची। चिता से लाश उठवाकर जांच शुरू की। घरवाले देखते रहे। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रविवार को पुलिस ने युवक के शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिसिया कार्रवाई से मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से बात करके भी जानकारी ली। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन


मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के पेरी मजरे मौलाबाद गांव का है। गांव निवासी रामकुमार (38) का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घरवाले बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए उधवा तालाब पहुंचे। शव को चिता पर रखकर आगे की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। चिता की लकड़ी हटवाकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें