फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बीबीपुर व बंगला बाजार में बनेंगी पुलिस चौकी

Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ैदपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो और पुलिस चौकी बनाई जाएगी। शीघ्र ही इनके लिए जमीन का चयन कर निर्माण संबंधी प्रस्ताव एसपी को भेजा जाएगा। यह जानकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीबीपुर व बंगला बाजार में पुलिस चौकी बनाने की जरूरत महसूस करते हुए जमीन की तलाश शुरू की गई है। वर्तमान में बंगला बाजार में एक पुलिस बूथ बना हुआ है। अब इसी को विस्तारित कर पुलिस चौकी का स्वरूप देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में तहसील प्रशासन से भी चौकी भवन के लिए भूमि को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। बीबीपुर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यहां चौकी बनाने की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें