फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अतिक्रमण के खिलाफ देवा में चला पुलिस अभियान

Sat, 07 Feb 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
देवा में मजार के सामने अतिक्रमण हटवाने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
देवा। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार गेट पर दो दिन पहले एक श्रद्धालु से अभद्रता व मारपीट के साथ माथे का तिलक मिटाने की घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मजार रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। साथ ही, प्रसाद विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने किसी भी श्रद्धालु के साथ सामान खरीदने के लिए जबरदस्ती या अभद्रता की तो उनके खिलाफ सीधा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस सख्ती के बाद से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कौमी एकता द्वार से मजार गेट तक एक सघन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से कब्जा किए गए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मजार रोड पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजार रोड पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन कैमरों को कोतवाली की एलईडी स्क्रीन से जोड़ा जाएगा, जिससे दुकानदारों की हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा सकेगी। इस निगरानी प्रणाली के माध्यम से विक्रेताओं की मनमानी और अनुचित व्यवहार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें