फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शहीद रोशनसिंह के नाम से बनेंगे पुलिस आवास

Sun, 26 Nov 2017 11:47 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में पत्रकारों से वार्ता करते डीजीपी सुलखान सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूरदराज नौकरी करने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए प्रदेश में जल्द ही एक जगह पर आवास बनाएं जाएंगे। सरकार ने इस कदम पर काम शुरू किया है। शहीद रोशन सिंह के नाम से बनने वाली इस आवासीय सोसायटी में अधिकारी अपने परिवार रखकर कहीं भी नौकरी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


यह बातें रविवार को दसवीं वाहिनी पीएसी में पहुंचे प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कही।  डीजीपी ने कहा पुलिस महकमे में जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

कहा, आवासों व अन्य कमियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसके अलावा सरकार द्वारा पुलिस विभाग के लिए अन्य कई काम किए जाने की भी तैयारी की बात डीजीपी ने कही। डीजीपी ने कहा प्रदेश में अभी तक जहां निकाय चुनाव हुए हैं वहां पारदर्शिता व शांतिपूर्ण माहौल रहा है आने वाले समय के चुनाव भी बेहतर तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सभी जिलों में मतगणना प्रक्रिया भी सही तरीके से निपटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें