फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार मकान राख, सारा सामान जला

Sun, 26 Nov 2017 11:43 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव में आग लगने से जले मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूलचंद के घर रविवार दोपहर आग लगने से सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के तीन और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों ने डायल सौ व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते चार घर जलकर राख हो गए। चारों घरों में थ्रेशर, राशन, कपड़े समेत सारा सामान जल गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हडखड़ा मजरे हजरतपुर निवासी फूलचंद के छप्परनुमा मकान में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पाते ही गांव वालों ने आग पर काबू पाने के साथ डायल सौ व फायर ब्रिगेड की सूचना दी।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी कैलाश यादव के घर तक पहुंच गई। कैलाश के घर में रखा 15 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल धान व कपड़े बर्तन के साथ छप्पर के नीचे खड़ा थ्रेशर भी जलकर राख हो गया। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते, आग ने राम गुलाम व हरीलाल के घर को चपेट में ले लिया। दो घंटे में आग ने चारों घरों को जलाकर राख कर दिया। 
विज्ञापन



आग में सारा सामान जलने से पीड़ितों के घर एक दिन के खाने के लिए राशन तक नहीं बचा। दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड व ग्रामीणों ने आग बुझाकर और घरों को जलने से बचा लिया। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक फतेहपुर को दी।

उनका कहना है कि मौके पर लेखपाल व कानून गो को भेज नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जो भी संभव होगा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को चंदा लगाकर राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें