बाराबंकी में पत्रकारों से वार्ता करते डीजीपी सुलखान सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
दूरदराज नौकरी करने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए प्रदेश में जल्द ही एक जगह पर आवास बनाएं जाएंगे। सरकार ने इस कदम पर काम शुरू किया है। शहीद रोशन सिंह के नाम से बनने वाली इस आवासीय सोसायटी में अधिकारी अपने परिवार रखकर कहीं भी नौकरी कर सकेंगे।
यह बातें रविवार को दसवीं वाहिनी पीएसी में पहुंचे प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कही। डीजीपी ने कहा पुलिस महकमे में जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।
कहा, आवासों व अन्य कमियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसके अलावा सरकार द्वारा पुलिस विभाग के लिए अन्य कई काम किए जाने की भी तैयारी की बात डीजीपी ने कही। डीजीपी ने कहा प्रदेश में अभी तक जहां निकाय चुनाव हुए हैं वहां पारदर्शिता व शांतिपूर्ण माहौल रहा है आने वाले समय के चुनाव भी बेहतर तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सभी जिलों में मतगणना प्रक्रिया भी सही तरीके से निपटाई जाएगी।