फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आ रहे 51 लोग पकड़े, कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाराष्ट्र से एक पिकअप में सवार होकर बहराइच, बलरामपुर व सिद्धार्थनगर 51 लोगों को दरियाबाद पुलिस ने बुधवार की रात रोका और सीएचसी मथुरा नगर में पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने सभी की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जांच में सभी का तापमान सामान्य पाया गया। खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण भी नहीं मिले। परीक्षण के बाद करीब दो घंटे तक एहतियात के तौर पर सभी को सीएचसी पर ही रखा गया। स्थिति सामान्य होने पर लोगों को जाने दिया गया। पिअकप पर सवार 51 लोगों में 18 महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। उनमें इशरार अहमद निवासी इटवा सिद्धार्थनगर, अकबर ताहिर निवासी बेगमपुर शांतिनगर बहराइच, रामू प्रसाद निवासी जमुनिकला बलरामपुर आदि ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे। कोरोना वायरस को लेकर स्थित बिगड़ते देख घर जा रहे थे। दरियाबाद प्रभारी शिवाजी सिंह ने बताया कि सभी लोगों की स्थिति जांच में सामान्य होने पर जाने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें