फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देशहित में जाना जाएगा पीएम मोदी का कार्यकाल

Sat, 20 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन शुक्रवार को स्नातक एमएलसी व जिला भाजपा प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी देखने आए विद्यालयों के बच्चों और नागरिकों से भी बात की। कहा कि मोदी का यह कार्यकाल
विज्ञापन

ऐतिहासिक एवं देश हित में लिए गए कठोर निर्णयों के लिए जाना जाएगा। 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए पीएम मोदी मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी न्यू इंडिया 2047 की परिकल्पना की परिकल्पना को बल प्रदान कर रही है। प्रदर्शनी में जहां पीएम मोदी के 11 साल के बेमिसाल कार्यों को दर्शाया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, विजय आनंद वाजपेयी,नीता अवस्थी, राकेश पटेल, शिवस्वामी वर्मा, देव गुप्ता व आशुतोष अवस्थी साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें