फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छह माह पहले बने चबूतरे, नहीं रखे गए वाटर कूलर

Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। उमस भरी गर्मी के बावजूद सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाने की योजना अधर में है। पंचम राज वित्त आयोग द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 45 लाख की लागत से सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जाने हैं। इसका प्रस्ताव भी दिसंबर 2024 माह में पारित हुआ था। इसके लिए सीमेंट के पक्के चबूतरे भी बनवा दिए गए लेकिन वाटर कूलरों की खरीद अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

वाटर कूलर मशीन रखने के लिए सेमरावां के सद्गुरु इंटर कॉलेज परिसर, पड़रावा के नाग देवता मंदिर, मीरापुर चौराहे पर, ग्राम पंचायत कोठी, कैसरगंज चौराहा, मीरापुर के गुलामाबाद में, असंद्रा चौराहा, बीबीपुर के दुर्गा माता मंदिर, मदारपुर रोशन जमा खां के तपापुर पुलिया, भवानीबक्सपुरवा में बीएमसी केंद्र व पश्चिम बेलांव के रसूलपुर चौराहा सहित कुल 11 स्थान चिह्नित किए गए थे। ठेकेदारों ने अभी तक यहां सिर्फ बोरिंग कराकर चौकी बनवाई है। लेकिन वाटर कूलर मशीन नहीं लगाई गई हैं।
इससे गर्मी में स्थानीय लोग व राहगीर, प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली कर पानी की बोतल खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। बीडीओ सिद्धौर विनय मिश्रा ने बताया कि वॉटर कूलर लगाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है, जांच कर जल्द ही इस कार्य को पूरा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें