फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बसों का संचालन न होने से तीर्थ यात्री परेशान

Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम(बाराबंकी)। सतनामी संप्रदाय के आदि प्रवर्तक स्वामी जगजीवन साहब की तपोस्थली श्री कोटवाधाम तीर्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान रोडवेज बसों का संचालन न होने से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। मेला से वापसी के दौरान एक जत्थे में शामिल महिलाओं को महिलाएं अपना समान लेकर पैदल जाते हुए देखा गया। इनमें से सिर पर सामान रखे एक महिला चलते-चलते हांफ गई, कहा कि मेला के दौरान भी बसें न चलने से भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

बताया कि बदोसराय व रामनगर तक पहुंचने के बाद ही कुछ सवारी मिल पाती है। रोडवेज की एआरएम जरीना खातून ने बताया कि कुछ रूटों पर संचालित अनुबंधित बसाेें का अनुबंध खत्म हो जाने के कारण ही यात्रियों को कुछ परेशानी उठाना पड़ रही है। जल्दी बसों का संचालन शुरू कर इसे दूर कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें