शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने पेस्टी साइड की दुकानों पर छापेमारी करके छानबीन की। इस दौरान पेस्टी साइड की 36 दुकानों पर छापे मारे गए और 25 दवाओं के नमूने भरकर जांच केे लिए भेज गए। अभिलेखों के रख रखाव और दुकान में गंदगी पाए जाने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शासन के आदेश पर चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत जिला कृषि अधिकारी ने फतेहपुर और रामनगर तहसीलों में छापेमारी की। इस दौरान कृषि अधिकारी द्वारा पेस्टी साइड की 14 दुकानों पर छापे मारे गए और 10 दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेज गए।
अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और दुकान में गंदगी पाए जाने पर तिरंगा पेस्टी साइड और यादव बीज भंडार टिकैतगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. एलएस यादव ने हैदरगढ़ और रामसनेहीघाट में संचालित पेस्टी साइड की दुकानों पर छापे मारी की।
पीपीओ द्वारा इस दौरान 22 पेस्टी साइड की दुकानों पर छापेमारी और 15 दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर वर्मा बीज भंडार देवीगंज और मौर्या बीज भंडार सिद्वौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा उपकृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने नवाबगंज और रामनगर में छापे मारी की।
जिले भर में चलाए गए छापे मारी अभियान से पेस्टी साइड विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन से आए आदेश के बाद पेस्टी साइड की दुकानों की जांच की गई है।