बाराबंकी में कड़ी धूप से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से घर जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पुरवाई बहने से तापमान घट रहा है लेकिन आर्र्दता बढ़ने से भीषण उमस हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पूरे दिन लोग हलकान रहे। उमस के साथ पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों ने पंखे व कूलर का सहारा लिया लेकिन सब बेअसर रहा। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
पिछले से दिनों से पुरवाई बह रही है जिसके चलते तापमान में गिरावट हो रही है लेकिन आर्द्रता बढ़ने से उमस काफी बढ़ी हुई है। सोमवार को भी भीषण गर्मी के साथ-साथ तेज उमस रही जिससे लोग पूरे दिन बेहाल रहे।
लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे व कूलर का सहारा लिया लेकिन सब बेअसर रहा। राहत के लिए लोग घरों व छांव वाले स्थानों पर बैठे रहे। बस व टेंपों स्टैंडों पर भी सन्नाटा रहा। स्कूलों में छुट्टी के बाद पसीने से लथपथ बच्चे मुरझाए चेहरों के साथ घर पहुंचे।
लोगों गर्मी से राहत पाने के लिए बफे के शर्बत, गोले और आईसक्रीम आदि का सहारा लिया। शाम होने पर लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। जिससे लोग घरों से बाहर निकले।