फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहीं निकली धूप, कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से कांपे लोग

Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह कोहरा और दिनभर शीत लहरी के दोहरे प्रकोप से लोग एक बार फिर कांप उठे। उधर धूप न निकलने के कारण दिनभर बदली छाई रही, जिसके कारण तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों ने रविवार की छुट्टी के दिन बाहर निकलने के बजाय घर पर ही रहना मुनासिब समझा। राहगीर भी अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन



रविवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया था, जिसके कारण लोग दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर गुजरते नजर आए। दृश्यता लगभग शून्य होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ उम्मीद थी कि रोज की तरह ही मौसम खुल जाएगा और धूप निकल आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरा दिन धूप न निकलने के कारण कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इस बीच करीब आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।


शहर के पटेल तिराहे के पास यातायात पुलिस कर्मियों के साथ तमाम राहगीर अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर पसरने वाला सन्नाटा ठंड की गवाही दे रहा था। शनिवार की अपेक्षा दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार को भी कोहरे और हवाओं का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें