फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू, खत्म होगा कूड़े का पहाड़

Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए ककरहिया में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र फिर शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से चयनित कंपनी द्वारा पहले चरण में यहां लगे कूड़े के पहाड़ को निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतिदिन 150 टन कूड़े का निस्तारण करते हुए खाद तैयार कराई जा रही है। साथ ही जलभराव के कारण कूड़े के वाहनों के पहुंचने में आने वाली समस्या को देखते हुए आरसीसी सड़क का भी निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन




नगर पालिका नवाबगंज में कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें करीब साढ़े तीन लाख आबादी रहती है। वार्डों की सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 425 सफाई कर्मचारी लगे हैं, लेकिन कूड़े के ढेर से निजात नहीं मिल पा रही थी। वर्ष 2013 में शहर के ककरहिया में नगर पालिका ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एकॉर्ड हाइड्रो एयर बाराबंकी के सहयोग से कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना कराई थी। वर्ष 2022 में यहां पर लगीं तमाम मशीनें जल गई थीं। इसके बाद कंपनी ने संचालन बंद कर दिया था।


तमाम मशक्कत के बाद नगर पालिका ने पिछले वर्ष निकाय चुनाव के बाद मशीनों को ठीक कराकर स्वयं संचालन शुरू कराया, लेकिन सितंबर में हुई अतिवृष्टि के बाद संचालन ठप हो गया था। ऐसे में यहां करीब 20000 टन कूड़ा एकत्रित हो गया था, जो धीरे-धीरे पहाड़ का रूप लेने लगा था। इसको देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर नगर पालिका ने टेंडर के जरिए कानपुर की कमद इंटरप्राइजेज को कूड़ा निस्तारण का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से सुपरवाइजर प्रवीण कुमार की निगरानी में तीन ऑपरेटर एवं अन्य सहायकों की टीम लगाकर निस्तारण शुरू कर दिया गया है। ईओ संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्र पर लगे कूड़े के ढेर को तेजी के साथ निस्तारित कराया जा रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए आरसीसी सड़क बनवाई गई है।






ऐसे हो रहा कूड़े का निस्तारण
केंद्र पर कूड़ा निस्तारण के लिए तीन मशीनें संचालित की जा रही हैं। इसके लिए पहले कूड़े को सुखाया जाता है, फिर पहले 100 एमएम मशीन में डालकर कूड़े का आकार छोटा किया जाता है। इसके बाद 20 एमएम मशीन से कूड़े की छटनी की जाती है। अंत में चार एमएम मशीन से कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया के दौरान प्लास्टिक, धातु की वस्तुएं अलग कर दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें