फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक में ताला बंद कर भाग गए लोग, कर्मियों को पुलिस ने निकाला

Wed, 20 May 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर कस्बे में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ लोग मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया। इससे बैंक के कर्मचारी करीब आधे घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। पुलिस ने पहुंचकर ताला खाला। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई, जब कर्मचारी बैंक का काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक आरिफ हबीब ने बताया कि अनिकेत वर्मा नामक युवक ने केनरा बैंक की एक चेक दी थी। उसने जिस खाता संख्या में पैसा भेजने को कहा, वह सही नही था। पासबुक मांगने पर अनिकेत नहीं दे सका और शाखा में ही बैठा रहा।
उसके फोन करने पर कुछ लोग आए और बैंक के गेट पर ताला लगाकर चले गए। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताला लगाने वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अनिकेत वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह विवाद चेक क्लियरेंस को लेकर हुआ था। मामले की जांच जारी है। अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें