फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारक अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अभी तक उपभोक्ताओं को आवंटित कोटेदार से अनाज लेना पड़ता था। पर अब निकाय क्षेत्रों के उपभोक्ता शहर के किसी भी कोटेदार की दुकान से अनाज ले सकेंगे। राशन पोर्टेबिलिटी के तहत यह सुविधा लखनऊ के साथ बाराबंकी में भी शुरु होने जा रही है।
विज्ञापन

ट्रायल के तौर पर शहर क्षेत्र की दो-दो कोटे की दुकानों को चिह्नित किया गया है। पांच जुलाई से उपभोक्ताओं को इन दुकानों पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए कोटेदारों को अतिरिक्त राशन दिया जाएगा।
राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी के तहत पूर्ति विभाग ने एक नगर पालिका समेत 12 निकाय क्षेत्रों की 24 कोटे की दुकानों को चिह्नित किया है। इन दुकानों के लगभग 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ दिया जाएगा। यह कार्डधारक एक दूसरे के कोटे की दुकानों से अनाज लेंगे। इस पर विभागीय अधिकारी पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि अभी तक एक ई-पॉस मशीन में एक कोटेदार के कार्डधारकों का डाटा होता था। अब इस योजना से नगर के सभी उपभोक्ताओं का डाटा ई-पॉस मशीन में मौजूद रहेगा। योजना संचालन के तीन माह तक अधिकारी इस पर नजर रखेंगे। फिलहाल देहात क्षेत्र की दुकानों को इससे अलग रखा गया है।
आधार से लिंक कार्डधारकों को मिलेगी सुविधा
राशन पोर्टेबिलिटी की सुविधा उन्हीं राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगी। जिनके राशन कार्ड आधार से लिंक हैं। फिलहाल विभाग का दावा है कि 90 प्रतिशत राशनकार्ड आधार से लिंक हैं। इस योजना के तहत उन उपभोक्ता को लाभ नहीं मिलेगा। जिन्हें हर माह बिना आधार के प्रॉक्सी के तहत अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
विभाग ने भेजी चिह्नित कोटेदारों की सूची
पूर्ति विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चिह्नित किए कोटेदारों की सूची तैयार कर उसे पूर्ति कमिश्नर के साथ निदेशालय को भेजी है। सूची के आधार पर ही संबंधित कोटेदारों की कोडवार ई-पॉस मशीन में उसके शहरी क्षेत्र के कार्डधारकों का डाटा अपलोड किया जाएगा।
इन कस्बों की दो-दो दुकानें हुई चिह्नित
नवाबगंज, जैदपुर, बंकी, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिद्वौर, सतरिख, देवा, दरियाबाद, रामनगर, टिकैतनगर और बेलहरा कस्बे की दो-दो कोटे की दुकानें शामिल हैं।
राशन पोर्टेबिलिटी के तहत 24 कोटे की दुकानों को पायलट प्रोजेक्ट के रुप में चिह्नित किया गया। इन दुकानों के आधार से लिंक कार्डधारक किसी भी कोटे की दुकान से अनाज ले सकेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांच जुलाई से वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

-संतोष विक्रम शाही, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें