फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना बिजली तीन दिन से शालीमार कॉलोनी के लोग परेशान

Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सफेदाबाद स्थित कॉलोनी में अंधेरे में छत पर बैठ पंखा झलते लोग।  -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद के निकट स्थित आवासीय कॉलोनी शालीमार पैराडाइज में बिना बिजली के तीन दिन से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग ने निजी फीडर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि डीएम शशांक त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेकर समस्या का निदान कराने की बात कही है।
विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उमंग-तरंग नाम से आवासीय कॉलोनी बनी है जिसका आवंटन 96 परिवारों में किया गया है। इसमें करीब 70 परिवार रहते हैं। तीन दिन पहले यहां के फीडर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

कॉलोनी निवासी अल्पिका वर्मा, आशीष डिवोलिया, संदीप कुमार, अनिल कांत, राज आर्यन, एपी गुप्ता, धर्मेश पाठक, प्रशांत अग्निहोत्री, जेपी मिश्र, लक्ष्मी, लालचंद, निर्मल व जितेंद्र सिंह सोडी आदि के परिवार परेशान हैं। अल्पिका वर्मा का कहना है कि इस परेशानी के बावजूद शालीमार प्रबंधतंत्र जनरेटर से आपूर्ति नहीं करता है जबकि अन्य आवासों में जनरेटर से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


बिजली विभाग में कई बार की गई शिकायत का कोई असर नहीं हो रहा। शालीमार के जनरल मैनेजर अमिताभ सिंह का कहना है कि फीडर में आई खराबी का पता नहीं चल पा रहा है। ठीक कराने का प्रयास जारी है।

वहीं इस संबंध में जब बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता राजबाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शालीमार की कॉलोनी में जो निजी फीडर लगा है, उसे हैंडओवर करने के लिए संबंधित एसडीओ ने कई बार कहा है लेकिन वह हैंडओवर नहीं कर रहे हैं। इसलिए फीडर ठीक नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि वह समस्या का समाधान करांएगे। परिवारों को बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें