फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विधि शिक्षा में तकनीकी शब्दावली का रखें ध्यान

Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख स्थित टीआरसी लाॅ काॅलेज में शनिवार को वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, उच्च शिक्षा मंत्रालय तथा टीआरसी लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रति कुलपति, निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, प्रवक्ताओं एवं वक्ताओं ने कार्यशाला शीर्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उच्च शिक्षा में विधि शब्दावली की भूमिका पर शोध पत्र व व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



कार्यक्रम के प्रथम सत्र में व्याख्यान प्रस्तुतीकरण का शुभारंभ आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के प्रति कुलपति प्रो. एसडी शर्मा के शोध व्याख्यान से हुआ। उन्होंने वर्तमान समय में एनईपी 2020 के अन्तर्गत विधि शब्दावली की भूमिका पर व्याख्यान दिया। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रवक्ता दीपमाला श्रीवास्तव ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में प्रो. रामकुमार ने शीर्षक आज के परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत विधि शिक्षा में तकनीकी शब्दावली की प्रासंगिकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी लोग इसका विशेष ध्यान रखें।


प्रो. सुशील कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा में एनईपी 2020 के अन्तर्गत विधि शब्दावली एक विश्लेषण पर व्याख्यान दिए तथा विधि शब्दावली पर चर्चा की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद उपेंद्र सिंह रावत व वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, उच्च शिक्षा मंत्रालय के उपनिदेशक मोहन लाल मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुजीत चतुर्वेदी ने सांसद व उपनिदेशक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेविका श्वेता चतुर्वेदी, टीआरसी प्रबंध समिति अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अवध लाॅ काॅलेज के विधि प्रवक्ता रतन दीप सक्सेना, ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, डाॅ. आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें