फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे : दो लोगों की मौत

Sun, 10 Sep 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर/सतरिख (बाराबंकी)। हैदगरढ़-बाराबंकी मार्ग पर शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हाे गई, वहीं मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। हादसों के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन



बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर रोशनजमा खां गांव के पास शनिवार की शाम भट्ठे से ईंटें लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बाराबंकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार जैदपुर के महमूदपुर निवासी आशिया (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठी छह साल की पुत्री उमे हमरा व बाइक चला रहा भाई इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रैक्टर व कार चालक भाग गए।

वहीं रात करीब आठ बजे इसी मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव के पास बाराबंकी की ओर से जा रहा बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया उसके सिर से गुजर गया। मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक भाग गया। मृतक महरूपुर गांव का बताया जाता है।
विज्ञापन







जर्जर सड़क के चक्कर में लंबी दूरी तय कर रहा था युवक
बाराबंकी। जैदपुर से बाराबंकी मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि लोग इधर से गुजरना छोड़ रहे है। शनिवार को इमरान अपनी बहन आशिया च भांजी को लेकर इलाज के लिए बाराबंकी गया था। वापसी में वह जर्जर बाराबंकी-जैदपुर मार्ग की बजाय बाराबंकी से भानमऊ होते हुए जैदपुर के लिए निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि लंबी दूरी तय करके अच्छी सड़क से गुजरना भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें