फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सिखाकर चीन के गेस्ट ऑफ आनर बने पवन कुमार

Tue, 03 Jul 2018 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चीन में सिखाया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चीन में बतौर गेस्ट ऑफ आनर बने जिले के पवन कुमार ने चीनी नागरिकों को योगाभ्यास कराकर अपने देश की संस्कृति की छाप छोड़ दी। चीन से वापस गांव लौटने पर गांव वालों ने पवन का स्वागत किया। पवन गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग विज्ञान विषय से पीएचडी कर रहे हैं। 

विज्ञापन



हरख ब्लॉक के निजामपुर गांव में रहने वाले एक किसान ज्वाला प्रसाद के पुत्र पवन कुमार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में योग विज्ञान विषय से पीएचडी के छात्र हैं। योग में महारत हासिल करने वाले इस छात्र को चीनी सरकार ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर बतौर गेस्ट आफॅ ऑनर बनाया था। चीन पहुंच पवन कुमार ने चीन के योगाचार्यों को योग के शुद्घ स्वरूप को समझाया।

21 जून को योग दिवस प्रोटोकॉल को चीन के सिचुआन प्रान्त के दुजाइन शहर के ओलंपिक स्कूल में पांच हजार से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया। चीन में यह अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस चार दिन तक चला। अभ्यास के दौरान शहर के उच्चाधिकारियों ने योगा किया था। 25 जून को पवन कुमार वापस चीन से भारत अपने कॉलेज पहुंचे। मंगलवार को गांव पहुंचने पर पवन को जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें