फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ढाई करोड़ रुपये से नहर की पटरी पर बिछेगा खड़ंजा

Thu, 17 Jul 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित नहर की पटरी पर करीब 22 किमी तक खड़जा बिछेगा। सुल्तानपुर समांतर शाखा की नहर की पटरी को पक्की और मजबूत बनाने की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। इस कार्य पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे जिससे लगभग 70 गांवों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नहर की दाहिनी पटरी पर शून्य से 4.950 किमी, 10.700 से 15.200 किमी और 16.500 से 28.300 किमी तक कुल करीब 22 किमी लंबाई में खड़ंजा बिछाया जाएगा। इस खड़ंजे के निर्माण से न सिर्फ बरसात में पटरी की मिट्टी सुरक्षित रहेगी बल्कि वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों का आवागमन भी सुगम होगा।

शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत वर्मा के अनुसार धनराशि अवमुक्त कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और खेती-बाड़ी से लेकर रोजमर्रा के सफर तक में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें