फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घंटों अस्पताल में इलाज के लिए भटके मरीज

Sun, 09 Feb 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की कतार।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ इतनी ज्यादा रही कि मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कई मरीज तो बिना इलाज के ही लौट गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1238 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी तथा सांस रोग के रहे। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि मरीजों को इलाज कराने में पसीना छूट गया। रोहित प्रसाद, देवकी नंदन, हौसिला प्रसाद ने बताया कि सुबह नौ बजे से लाइन में लगा हूं, एक बजे जाकर दवा मिल पाई है।

इन लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत टोकन और पर्चा बनवाने में होती है। जब से अस्पताल में टोकन व्यवस्था को लागू किया गया है, तभी से मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। यदि इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाए तो मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गुडिया, पूनम और सावित्री ने बताया कि वह करीब दस बजे अस्पताल आई थीं। टोकन व पर्चा बनवाने में ही पूरा समय बीत गया। जब डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, तब तक समय समाप्त हो चुका था जिससे इन लोगों को इलाज नहीं मिल सका। सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से भीड़ बढ़ी है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें