फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धैर्य टूटा न धरना और न ही जागे जिम्मेदार

Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला गन्ना कार्यालय परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के सामने बौद्ध भिुक्षुओं को धरना देते हुए करीब पौने तीन साल बीत गए हैं। इसके बावजूद अभी तक इनका धैर्य नहीं टूटा है। इन्हें बाबा साहब भीमराव आंबेडर के संविधान और उनके विचारों पर विश्वास है। कहते हैं कि ऐसा दिन जरूर आएगा जब उनकी बात को कोई अधिकारी समझेगा। इससे उन्हें फिर से उसी गांव में रहने का ठिकाना मिलेगा जहां से पौन तीन साल पहले उन्हें उजाड़ा गया था। दूसरी तरफ इनकी परेशानी को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीन बना है।
विज्ञापन

मामला फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पपेहरा का है। यहां 20 साल पहले तत्कालीन प्रधान शत्रोहनलाल वर्मा ने महेंद्र बोधी को गांव की 125 ऐरी जमीन प्रस्ताव बनाकर दी थी। महेंद्र बोधी ने वहां आश्रम बनाकर 20 साल तक उसे सजाया संवारने के साथ वहां बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा व भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी लगवाई थी। बाद में इसमें से 45 एरी जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया। जिसे पाने के प्रयास में महेंद्र बोधी की पूरी जमीन ही हाथ से निकल गई। तत्कालीन प्रधान ने जो जमीन आश्रम बनाने के लिए दी थी, वह जमीन खलिहान में दर्ज निकली।
विपक्षी से जब 45 ऐरी जमीन पाने कोशिश की तो उसने महेंद्र बोधी को खलिहान की जमीन हथियाने का दोषी साबित कर दिया। इसके बाद फतेहपुर तहसील प्रशासन ने इस जमीन को खाली करा लिया। इसे अन्याय मानते हुए महेंद्र बोधी के साथ बौद्ध भिक्षुणी संघशीला ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आश्रम छोड़कर जिला गन्ना कार्यालय परिसर में पांच अगस्त 2022 से धरना शुरू किया। कई बार इनका धरना समाप्त कराने की कोशिश हुई पर यह गांव में आश्रम के लिए जमीन पाने की उम्मीद के साथ डटे हैं।
विज्ञापन

गांधी की प्रतिमा के सामने ही गन्ना कार्यालय भवन का जर्जर बरामदा ही अब उनका आश्रय स्थल बना है। धरना-प्रदर्शन के लिए परिसर में आने वाले अन्य संगठन के लोग ही इनकी आर्थिक मदद करने के साथ राशन व भोजन की व्यवस्था भी करा देते हैं। महेंद्र बोधी का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वह जमीन खलिहान की है, अन्यथा वहां आश्रम नहीं बनाते। बौद्ध भिक्षुओं ने अपना 15 सूत्रीय मांग पत्र भी बनाया है, जिसमें प्रमुख मांग पपेहरा गांव में बुद्ध बिहार आश्रम के लिए जमीन आवंटित किए जाने, राशन कार्ड जारी करने, गांव की परती, खलिहान व तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की है।
महेंद्र बोधी ने बताया कि तीन सितंबर 2022 को गांव के तत्कालीन लेखपाल ने जमीन आवंटित करने का लिखित आश्वासन दिया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने बताया कि बौद्ध भिक्षु की समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश जारी है। शीघ्र ही फतेहपुर के एसडीएम से बातचीत कर इनकी मांगों का न्यायोचित समाधान कर धरना समाप्त कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें