फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथॉलाजी मशीन खराब, खून की जांचें ठप

Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल पैथालॉजी की मशीन खराब होने से खून की कई महत्वपूर्ण जांच का कार्य पांच माह से ठप है। इससे प्रतिदिन तमाम मरीजोें को भटकना पड़ रहा है। बाहर से जांच कराने में उन्हें खर्च भी ज्यादा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सभी जांच निशुल्क करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी की बायो केमिस्ट्री से संबंधित जांच की मशीन करीब पांच माह से खराब पड़ी है।

इस मशीन के जरिए ही अति महत्वपूर्ण एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाईल, यूरिक एसिड, एमआईलेज प्रभावित मरीजों की जांच की जाती है।

अस्पताल में जांच नहीं होने से मरीजों को निजी पैथालॉजी पर भारी रकम चुकानी पड़ती है। ब्लड बैंक के डॉ. एसके शुल्क के मुताबिक खून की जांच करने वाली मशीन खराब होने से प्रतिमाह का औसत काफी घट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें