फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में आज लगेंगे 44.61 लाख पौधे, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धरती को हराभरा करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम के तहत चार जुलाई को जिले भर में 44 लाख 61 हजार 800 पौधे रोपित कर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर वन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम जहांगीराबाद आईटीआई परिसर में किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर पौधरोपण के नोडल अधिकारी व जिले के डीएम रहे विकास गोठलवाल और सांसद उपेंद्र सिंह रावत पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। यहां करीब 400 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके साथ जुलाई माह में जिले को मिले 54 लाख 95 हजार 241 पौधे लगाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
वन विभाग द्वारा रविवार को वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जहांगीराबाद आईटीआई परिसर में पौधरोपण से होगी। यहां पर कई प्रजातियों के 400 पौधे रोपित किए जाएंगे। नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल, सांसद उपेंद्र सिंह रावत और व्यापारी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता पाकड़, पीपल और बरगद के पौधे रोपित करेंगे।
विज्ञापन

जिले भर में 27 विभागों की मदद से जिले को मिले 54 लाख 95 हजार 241 पौधों के लक्ष्य को भी पूरा किया जाएगा। पौधरोपण का कार्यक्रम पूरे माह चलेगा। वन विभाग ने विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए हैं। वहीं नोडल अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि शहर के आवास विकास कॉलोनी में बनाई गई स्मृति वाटिका में भी पौधे लगाएंगे।
यह स्मृति वाटिका कोविड काल में मृत लोगों की याद में तैयार की जा रही है। डीएफओ डॉ. एनके सिंह ने बताया कि पौधरोपण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे जहांगीराबाद आईटीआई में नोडल अधिकारी व सांसद की द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक दिन में 44 लाख से अधिक पौधे लगाने की तैयारी की गई है।
गड्ढे खोदने में जुटे रहे श्रमिक
जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय आईटीआई में पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। एक दर्जन से अधिक श्रमिक गड्ढे खोदने में लगे रहे। तो परिसर में रखी मशीनों को दूसरे स्थानों पर रखाया गया और आसपास की लगी बड़ी-बड़ी घास को एकाटकर साफ-सफाई कराई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने पंडाल और बैठने आदि के लिए कुर्सियां आदि की व्यवस्था को लेकर बातचीत करते रहे। इस परिसर में करीब 400 पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें