लखनऊ। खदरा इलाके में कर्ज और सूदखोरों के दबाव से परेशान 40 वर्षीय पेंटिंग ठेकेदार वीरेंद्र गुप्ता ने सोमवार देर शाम घर में फंदा लगा लिया। परिजन उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर के अनुसार, वीरेंद्र ठेके पर पुताई का काम करते थे। परिवार में पत्नी शिल्पी और एक बेटी है। बहनोई दिलीप गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले काम में नुकसान होने से उनका कारोबार ठप पड़ गया था। कारोबार चलाने के लिए उन्होंने बाजार से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। बाद में काम नहीं मिलने से आमदनी बंद हो गई, जबकि सूदखोर लगातार रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे और पुलिस में शिकायत की धमकी दे रहे थे। तनाव में चल रहे वीरेंद्र ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।