फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुरानी मतदाता सूची के पन्ने गायब, पुनरीक्षण कार्य में बाधा

Tue, 18 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य बीएलओ, लेखपाल और सुपरवाइजरों द्वारा किया जा रहा है। कई बूथों पर वर्ष-2003 की मतदाता सूची में कई पृष्ठों के गायब होने और नाम निरस्त होने की समस्या के कारण मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय में सूचना दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तहसील स्तर पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए हैं। इन प्रपत्रों का संग्रह करने के लिए लेखपाल, बीएलओ व सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम क्षेत्र में भ्रमण कर प्रपत्रों का संकलन कर रही है।
वहीं, फतेहपुर कस्बे के नालापार उत्तरी में वर्ष-2003 की मतदाता सूची में कई पन्ने गायब हैं। इसी तरह की समस्या नालापार दक्षिणी-1 व ब्रह्मनी टोला में भी मतदाताओं के समक्ष आ रही है। इस कारण वे अपने पूर्वजों का विवरण गणना प्रपत्र में अंकित नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां के निवासी मो. रिजवान खान, मुनव्वर अली, मनीष कुमार, नोमान शेख, रहमत अली, खुर्शीद अहमद व रोहित जायसवाल आदि ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में पन्ने न होने के कारण उनके पूर्वजों का विवरण नहीं मिल पा रहा है, जिससे गणना प्रपत्र भरने में दिक्कत हो रही है। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने बताया कि बीएलओ द्वारा इस तरह की कोई सूचना अभी नहीं दी गई है। यदि समस्या है, तो उसका समाधान किया जाएगा। कोई भी मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें