फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजस्थान से राम सरन की खेती देखने आए पद्मश्री पालीवाल

Mon, 27 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हरख ब्लॉक के दौलतपुर में पद्मश्री राम सरन वर्मा की केला खेती देखने राजस्थान से आए पद्मश्री डॉ.
विज्ञापन
बाराबंकी। बेटियों के नाम पर पौधा रोपण के लिए 2021 में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल रविवार को जिले आए। वह हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा से मिलने उनके खेत में मिले। केला की उन्नत खेती देखी और अपने यहां के किसानों को उसे देखने के लिए भेजने की बात कही।
विज्ञापन

डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल राजस्थान के राज शमन जिले के पिपलांट्री गांव के निवासी है। उन्होंने बताया कि बेटियों के जन्म पर वह अपने गांव में पौधे लगवाते हैं और खुशी मनाते हैं। उनकी यह मुहिम अब अन्य क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि खेती देश की उन्नति का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्मा की कृषि तकनीक किसानों की आय दोगुना करने का एक सफल माध्यम है। यह तकनीक अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें