फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भाकियू ने किया बिजली कार्यालय का घेराव

Mon, 27 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी
विज्ञापन
रामनगर। लो वोल्टेज और बार-बार लाइन फॉल्ट की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) के बैनर तले किसान व महिलाओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय रामनगर का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र सूरतगंज के रानीगंज फीडर पर लंबे समय से लो वोल्टेज और लाइन फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। रात में अभियंता कार्यक्षेत्र में उपलब्ध नहीं रहते।
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 27 जुलाई 2026 की रात 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता रामनगर ने किसानों को आश्वस्त किया कि रानीगंज फीडर के गंगापुरवा, अकोहरा सहित कुछ गांवों की विद्युत आपूर्ति गणेशपुर फीडर से जोड़कर ठीक की जाएगी। इस मौके पर आकाश यादव, अनुज श्रीवास्तव, तिलकराम गुप्ता,सुनील वर्मा, अंतिम वर्मा, अवधेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें