फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार टन रोज खरीदा जाए धान

Wed, 15 Nov 2017 12:02 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते खाद्य आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में चल सुस्त धान खरीद में तेजी लाने के लिए खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को नवीन मंडी में खुले तीन व रामसनेहीघाट समेत चार धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी में खाद्य आयुक्त ने तीनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद किसानों से जानकारी ली।
विज्ञापन


अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के साथ ही तौल में अपनाई जा रही प्रक्रिया देखी।उन्होनें कहा कि प्रतिदिन 1000 एमटी खरीद की जाए। निरीक्षण के दौरान एफसीआई के जीएम बीपी शुक्ला, जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।

खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि धान खरीद में और तेजी लाने के उद्देेेश्य से निरीक्षण किया गया है थोड़ी बहुत जो कमियां मिली हैं उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खाद्य आयुक्त ने बताया कि मौजूदा समय जिले के क्रय केंद्रों पर औसतन 600 एमटी धान की खरीद प्रतिदिन की जा रही है। जिसे बढ़ाकर प्रतिदिन 1000 एमटी करने का आदेश जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रभाकांत द्विवेदी को दिया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एफसीआई के जीएम के साथ यहां पर संचालित धान खरीद केंद्र को देखा। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए खरीदे गए धान की उठान में भी तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। खाद्य आयुक्त ने भिटरिया में भी धान खरीद का हाल देखा। इस मौके पर मंडी सचिव धनंजय सिंह, आलोक कुमार, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें