फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सालों में पहली बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा

Sat, 27 Feb 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की खरीद जिले में रविवार यानी 28 फरवरी से बंद हो जाएगी। विभाग के लिए राहत भरी बात यह है कि इस बार निर्धारित लक्ष्य से करीब 36 हजार एमटी अधिक धान की खरीद की है। जबकि पिछले चार वर्र्षों के आंकडे़ देखे जाएं तो किसी भी वर्ष में विभाग लक्ष्य हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन


शासन ने इस बार धान खरीद का लक्ष्य 78 हजार 8 सौ एमटी निर्धारित किया था। बतातें चलें धान की खरीद इस बार निर्धारित समय से एक माह देर से शुरू हई। विभाग पर आरोप लगाया गया कि जब आधे से ज्यादा धान किसानों ने बेच डाला है तब जाकर धान की खरीद शुरू हो रही है। विभाग ने इस बार एक अक्तूबर के बजाए एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की। जिले भर में 41 धान खरीद केंद्र खोले गए। विपणन शाखा ने निर्धारित लक्ष्य 40 हजार एमटी हासिल करने के 12 क्रय केंद्र खोले और इनके माध्यम से 21 हजार 716 एमटी धान की खरीद की।

वहीं विपणन शाखा ने 13 हजार 8 सौ एमटी का लक्ष्य हासिल करने के लिए 16 क्रय केंद्र खोले और इनके माध्यम से 3 हजार 775 एमटी धान की खरीद की। इसी प्रकार यूपी एग्रो 2216 एमटी, यूपीएसएस ने 2579 एमटी, एनसीसीएफ ने 3460 एमटी, उप्र कर्मचारी कल्याण निगम ने 1262 एमटी, नैकॉफ ने 5307 एमटी, पंजीकृत सोसाइटियों ने 6 सौ एमटी और भारतीय खाद्य निगम ने 1612 एमटी धान की खरीद की। इस प्रकार धान खरीद केंद्रों के माध्यम से 41 हजार 7 सौ एमटी और आढ़तियों के माध्यम से 73 हजार 715 एमटी कुल 1 लाख 15 हजार 416 एमटी धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें