फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैदपुर के 17 वार्डों में फैला खसरा

Sat, 27 Feb 2016 11:16 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के 17 वार्डों में खसरे से करीब तीन सौ से ज्यादा पीड़ित हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम कस्बे में अभी तक नही पहुंची है।  
विज्ञापन


जैदपुर कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से खसरा फैला हुआ है। 17 वार्डों में तीन सौ से अधिक खसरा पीड़ितों की संख्या पहुंच गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर सहित कस्बे के निजी डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़   लगी रहती है। मोहल्ला छेदाकटरा में मोहम्मद. सलमान, मोहम्मद सुहेल, तबस्सुम, रईस कटरा में अबु हंजला, राजेश, शमीम, बाजार कटरा में दानिश, प्रीती, महमूदपुर में अहमद, अकिल व वसीनगर में समी, सादिक सहित कस्बे के सभी मोहल्लों में खसरा पीड़ितों की संख्या बढ़ रही   है। इसकी रोक थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से अभी तक कोई टीम जांच करने भी नही पहुंची है।
विज्ञापन


इस संबंध में जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर अवधेश कुमार मोर्या ने बताया की रोजाना खसरा से पीड़ित मरीज अस्पताल आ रहे हैं। जिनको दवाएं दी जाती हैं। कस्बे में मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक सप्ताह में यह बुखार व दाने खत्म हो जाते हैं। मरीज को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें