शहर में बहराइच मार्ग स्थित दसवीं वाहिनी पीएसी में बुधवार को 55 वे स्थापना दिवस समारोह का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी व पीएसी के सेनानायक ने किया। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मेला लगा है जिसमें तरह तरह की दुकानों के साथ जवानों द्वारा देशभक्ति से सराबोर रंगोली भी सजाई गईं है।
दसवीं वाहिनी पीएसी मैदान में बुधवार को 55 वां स्थापना दिवस को रंगारग एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन एसपी अनिल कुमार सिंह व सेनानायक राजेश कृष्ण ने किया। मेले में वाहिनी के जवानों द्वारा प्रदेश के अन्य जनपदों से लाए सामानों का स्टाल लगाया गया तथा वाहिनी के अंतर दलीय वालीबाल प्रतियोगिता एवं जवानों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पायनियर इंटर कालेज व बाबा गुरुकुल एकेडमी स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक से सराबोर प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया।
समारोह में हो रहे कार्यक्रम को देखने व खरीददारी के लिए पीएसी जवानों के परिवारीजनों के साथ शहरवासियों की भी भीड़ लगी है। इस मौके पर उप सेनानायक एनपी सिंह, सहायक सेनानायक नरेंद्र कुमार मिश्र, शिविर पाल चंद्र प्रकाश मिश्र, सूबेदार सैन्य सहायक लाल चंद समेत अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।