फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में धूप और शाम सर्द

Wed, 17 Jan 2018 11:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर करवटली है। बुधवार को मौसम के कई रंग दिखे। सुबह कोहरा, दिन में धूप तो शाम होते बढ़ी ठंड से आम जन जीवन प्रभावित रहा। मौसम के बदले मिजाज को लेकर डीएम के निर्देश पर कक्षा 8 तक के विद्यालय 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दिया। हालांकि विलंब से आदेश मिलने के बाद कई कॉलेज खुले और उनमें बच्चे भी पहुंच गए। 

विज्ञापन



कृषि विभाग के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तामपान 8.2 तो अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान गिरने से ठंड ने भी अपने तेवर दिखाए। मंगलवार व बुधवार को कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद किए गए तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 11 बजे से तीन बजे तक खोलने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें