फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ओवरलोड बस की कंटेनर से भिड़ंत, 50 चोटिल, लगा जाम

Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंजाब के लुधियाना से गोरखपुर होते हुए बिहार जा रही एक निजी बस मंगलवार रात करीब पौने एक बजे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस सवार तीन यात्री गंभीर रूप से व 50 यात्री मामूली तौर पर चोटिल हुए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों के अनुसार बस का चालक ढाबों पर रुक-रुक कर कई बार शराब पी चुका था। हादसे के कारण लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगने से हाईवे पर फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटवाकर ट्रैफिक संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

हादसा बाराबंकी और सफेदाबाद के बीच एक ढाबे के सामने हुआ। इस दौरान तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। भिड़ंत के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बस के साथ ही कंटेनर का चालक भी फरार हो गया। हादसे में पंजाब से बिहार जा रहे दरभंगा के सत्रोहन, मधुबनी के उसे पासवान और सिकौली के संजय झा को गंभीर जबकि 50 अन्य को मामूली चोट आई।
यात्रियों के अनुसार बस चालक रास्ते में कई बार शराब पी चुका था। मना करने पर वह यात्रियों से झगड़ने पर उतारू हो जाता था। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया। इससे करीब दो घंटे तक हाईवे रूट पर जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

डायवर्जन लागू कर खत्म कराया जाम
जाम की परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने तत्काल डायवर्जन लागू कर सफेदाबाद से पुराने हाईवे की ओर ट्रैफिक मोड़ने के साथ ही घंटे भर में क्रेन बुलाकर बस को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक संचालन बहाल कराया। शहर कोतवाल आरके राणा के अनुसार, गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
एआरटीओ व एआरएम रही अंजान
निजी बस का परमिट व फिटनेस था कि नहीं इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि पुलिस से उन्हे बस का नंबर नहीं मिला है। वहीं, एआरएम ने बताया के वह सुबह घटनास्थल पर गई थी मगर बस जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें