बाराबंकी। जीरो पावर्टी के तहत चिह्नित किए गए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत वृद्धावस्था पेंशन के लिए 2753 बुजुगो को चिह्नित किया गया है। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के बाद विभाग ने सत्यापन का कार्य शुरू करा दिया है जिससे पात्रों को योजना का लाभ दिया जा सके।
जिले में अभी तक करीब एक लाख 18 बुजुर्गो को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। शासन के आदेश पर इनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच जीरो पावर्टी के तहत कराए गए सर्वे में करीब 2753 और बुजुर्ग ऐसे पाए गए हैं जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जाना है। जीरो पावर्टी के तहत चिह्नित किए गए पात्रों को योजना का लाभ समय से मिल सके इसके लिए विभाग ने कराए जा रहे सर्वे के कार्य के साथ ही इनका भी सर्वे कराने का कार्य शुरू किया है जिससे सभी पात्रों को एक साथ योजना के लाभ से लाभांवित किया जा सके।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा ने बताया कि जीरो पावर्टी के तहत 2753 बुजुगोर् को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। विभाग पहले से जिन्हें पेंशन दे रहा है शासन के आदेश पर उनका सत्यापन कराया जा रही है इसी के साथ ही जीरो पावर्टी के तहत चिह्नित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है जिससे योजना का लाभ दिलाया जा सके।
g तेजी से बनाए जा रहे राशन कार्ड : जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जीरो पावर्टी के तहत करीब 4753 लोगों राशन कार्ड के लिए पात्र पाए गए थे। जिनके राशन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा हैै। बताया कि अब तक करीब करीब 4705 लोगों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं जो लोग अवशेष हैं उन्हें भी जल्द ही राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।