फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की मौत पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रामनगर कस्बे के दक्षिण कटरा मोहल्ला निवासी मनोराम(36) सोमवार की सुबह बाइक से घर जा रहे थे। सूरतगंज मार्ग पर अमरसिंह पुरवा गांव के समीप एक वाहन ने बाइक मेें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल वकील को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें लखनऊ भेज दिया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। शाम को मृत वकील का शव घर पहुंचने पर परिवारीजनों व साथी वकीलों ने शव गोंडा मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

सभी मांग कर रहे थे कि वकील के परिवारीजनों को आर्थिक मदद व हादसा करने वाले वाहन पर कार्रवाई हो। जिसके बाद पहुंचे एसडीएम आशुतोष दुबे व एसओ राजीव कुमार सिंह ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि मृत वकील को आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही हादसा करने वाले वाहन पर कार्रवाई होगी। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें