बड्डूपुर थाने इनेतापुर के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक देवा का रहने वाला है और दूसरा सीतापुर के महमूदाबाद का। दोनों बाइक पर सवार थे।
हादसा ट्रैेक्टर को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते है कि हादसे के समय बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था।
थाना बड्डूपुर क्षेत्र में इनेतापुर गांव के पास सोमवार को बाइक से जा रहे दो युवक सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक का प्रयास करने लगे। इस दौरान ओवरटेक कर रहे युवकों की बाइक में ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार थाना बिजुल सिंह(28) पुत्र राम अशीष सिंह निवासी नयी बस्ती सालेनगर कोतवाली देवा व जय सिंह(25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुंवरपुर मजरे शेखपुर बिलौली थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता नहीं लग सका है। बाइक सवार युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे।