फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आदेश जारी, 25 अक्तूबर से धान खरीद की तैयारी

Sun, 19 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में धान की खरीद एक सप्ताह पहले शुरू हो जाएगी। शासन ने पूर्व में जारी आदेश में बदलाव करते हुए 25 अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। शासन से मिले आदेश के बाद सभी केंद्र प्रभारियों को निर्धारित समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार 94 धान खरीद केंद्रों से 1.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में करीब 1.92 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की बोआई की है। धान की फसल पककर तैयार भी हो चुकी है। तकरीबन 25 प्रतिशत फसल किसान घर ले आएं हैं परंतु बाजार भाव न मिलने से उनका धान घरों में ही रखा है। किसानों की मांग को देखते हुए राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जल्द ही धान की खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया था। राज्यमंत्री की पहल और किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने 25 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने का आदेश दिया। जिस पर खाद्य आयुक्त अनामिका सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्धारित समय पर धान खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया है।
बाक्स
तीन और केंद्र खोलने की तैयारी
जिले में तीन नए धान खरीद केंद्र खोलने की तैयारी है। जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए विभाग से मांग की थी कि सुबेहा, सफदरगंज मंडी और कुर्सी में एक-एक धान खरीद और खोलने से किसानों को काफी राहत होगी। विभाग ने इन स्थानों पर धान खरीद केंद्र खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में धान खरीद 25 अक्तूबर से शुरू करने का आदेश मिला है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्धारित समय से पहले तैयारियां पूरी करने और समय से खरीद शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजीव कुलश्रेष्ठ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें