फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ और लिपिक पर केस के आदेश

Thu, 12 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
 एनएचएम योजना से जुड़ी एक योजना की फाइल ही गायब हो गई है। यह फाइल तब गायब हुई जब डीएम ने स्वास्थ्य विभाग पर पूरी तरह से शिकंजा कसना शुरू कर दिया। नाराज जिलाधिकारी ने संबंधित एसीएमओ और लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश एडीएम को दिए हैं। एडीएम ने पूरे प्रकरण पर सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की सेहत की जांच पड़ताल का कार्य किया जा रहा है। इस योजना में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। तत्कालीन सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार और एसीएमओ डॉ. इरफान वजीह के कारनामों का कच्चा चिट्ठा धीरे-धीरे खुलने लगा है।
 
जिलाधिकारी द्वारा जैसे-जैसे विभाग पर शिकंजा कसना शुरू किया है वैसे-वैसे एक न एक घोटाला प्रकाश में आने लगा है। योजना में किस प्रकार से खिलवाड़ किया गया है इसको छिपाने के लिए योजना से जुड़ी पूरी फाइल को ही गायब कर दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने योजना से जुड़ी फाइल तलब की तो स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए। फाइल के न मिलने की जानकारी पर जिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। डीएम ने पूरे मामले की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए सीएमओ से जवाब तलब कि आदेश दिए हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ी फाइल गायब होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी को दी गई है। जिस पर पूरे मामले की जांच की जा रही है इस संबंध में सीएमओ से भी जवाब तलब किया गया है। - हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें